#SOLAN का यह रोड रहेगा बंद

Others Solan

DNN सोलन ब्यूरो 

12 फरवरी। अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अनुराग चन्द्र शर्मा ने मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 115 के तहत सोलन के वार्ड नम्बर 10 के तहत फोरेस्ट रोड को बन्द करने के सम्बन्ध में आदेश जारी किए हैं।  इन आदेशों के अनुसार सोलन के वार्ड नम्बर 10 के तहत फोरेस्ट रोड को 13 फरवरी से 15 फरवरी तक प्रातः 10.00 बजे से सांय 5.00 बजे तक बन्द किया गया है। इस अवधि के दौरान आम लोगों को कोई भी असुविधा नहीं होनी चाहिए।

Latest News