SOLAN कार खाई में गिरी 1 की मौत

Crime Solan

DNN सोलन

शिमला सोलन मार्ग पर सलोगड़ा के नजदीक एक कार के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक एजी ऑफिस शिमला में कार्य था और ऑफिस से अपने घर सलोगड़ा लौट रहा था रास्ते में कार खाई में गिरी और उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान परमिंदर सिंह के तौर पर हुई है यह व्यक्ति एजी ऑफिस शिमला में कार्य था और छुट्टी के बाद घर लौट रहा था कि कार जोखड़ी मोड़ के नजदीक खाई में गिर गई । पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। एसपी शिव कुमार शर्मा ने इसकी पुष्टि की है।

News Archives

Latest News