DNN सोलन ब्यूरो (आदित्य सोफत)
04 मार्च। लोगों की सेहत का ध्यान रखने के साथ उन्हें आहार, भोजन और पोषण की जानकारी देने के लिए जिला सोलन की महिला आगे आई है। इस बेहतर कार्य करने के लिए उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा। इसके लिए चौधरी देवी दयाल विद्यापीठ सिरसा और वूमेन डेडिकेशन मैगजीन ने जिला सोलन के कसौली में रहने वाली वाणी सिंगला का नाम चयनित किया है। इस सम्मान समारोह का आयोजन आगामी 06, 07 व 08 मार्च को सिरसा में आयोजित किया जाएगा। 

वाणी अपने आप को कर रही गौरवान्वित महसूस
बता दें कि वाणी सिंगला यह कार्य पिछले काफी समय से कर रही है और लोगों को जागरूक करने का कार्य कर रही है। यह कार्य वह हिमाचल में ही नहीं बल्कि अन्य राज्यों में भी कर रही है और लोगों को डाइटीशियन के बारे में बता रही है। इस कार्य से वाणी सिंगला बहुत खुश है।
वाणी सिंगला ने खास बातचीत के दौरान बताया कि वह अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रही है। उन्होंने कहा कि डाइटिशियन का मुख्य कार्य उम्र बीमारी आदि का ध्यान रखते हुए इस बात को सुनिश्चित करना हैं कि किस तरह का आहार स्वस्थ रखने में मदद करता है।

इस प्रकार जागरूक कर रही वाणी
शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए उचित आहार तथा उसकी उचित मात्रा का निर्धारण करने के लिए डाइटिशियन बहुत सहायता कर रहे हैं। बच्चों, बूढ़ों व कुछ खास लोगों जैसे मधुमेह, हृदय रोग, गुर्दा रोग से पीड़ित रोगियों को डाइटिशियन की आवश्यकता होती है। संतुलित आहार से शरीर को स्वस्थ बनाने का जिम्मा डाइटिशियन पर होता है। वाणी ने बताया कि आजकल लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति काफी जागरुक हो गए हैं। अपने खान-पान को लेकर भी काफी सजग रहते हैं। लोगों में अधिक जागरूकता लाने के लिए वह मदद करने के लिए कार्य करती है। 

हर कार्य मे महिलाएं आगे
इसी कार्य को देखते हुए हरियाणा के जननायक चौधरी देवी दयाल विद्यापीठ सिरसा व वूमेन डेडिकेशन मैगजीन की ओर से तेजस्वनी आवार्ड देकर सम्मानित किया जाएगा।
उधर, विद्यापीठ की एचआर सपना ने सम्मान समारोह की जानकारी देते हुए बताया की इस अंतराष्ट्रीय कार्यक्रम मे देश व विदेश की हज़ारों महिलाओं बेहतरीन कार्य करने पर समान दिया जाएगा। इस समान देने का मुख्य उद्देश्य महिलाओं का मनोबल बढ़ाना है, ताकि वह अपना कार्य ओर बेहतर तरीके से करें। उन्होंने बताया कि आज के दौर में महिलाएं कई प्रकार के कार्य कर रही है और आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ती जा रही है। पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर मिलाएं अपने कार्य में गति ला रही है।















