SOLAN करवाओ बिल जमा वरना कट जाएंगे बिजली के कनेक्शन

Others Solan

DNN सोलन

हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड लिमिटिड सोलन के विद्युत उपमंडल-1 द्वारा अपने कार्यक्षेत्र में उन उपभोक्ताओं के विद्युत कुनैक्शन काट दिए जाएंगे, जिन्होंने फरवरी, 2020 में बिजली के बिल जमा नहीं करवाए हैं। यह जानकारी आज यहां प्रदेश विद्युत बोर्ड निगम लिमिटिड के सहायक अभियंता विदुर ने दी।
उन्होंने कहा कि काटे जाने वाले कुनैक्शन की कुल संख्या 343 है। उपभोक्ताओं द्वारा जमा न करवाई गई कुल राशि 4256416 रुपये है। इनमें 166 घरेलू उपभोक्ता हैं। इनकी कुल राशि 1512616 रुपये है। 158 व्यवसायिक उपभोक्ताओं की कुल राशि 1113952 रुपये है। अन्य 19 उपभोक्ताओं की राशि 1629848 रुपये है।
उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि वे अपने बिल 24 मार्च, 2020 तक जमा करवा दें। बिल जमा करवाने के लिए एक काउंटर सेर चिराग (जौणाजी) में लगाया जाएगा तथा दूसरा काउंटर ब्रूरी में स्थापित किया जाएगा।  

News Archives

Latest News