DNN दाड़लाघाट (सोलन)
02 मार्च। उद्यान विभाग दाड़लाघाट में हिमाचल प्रदेश शिवा परियोजना के अंतर्गत बागवानी विभाग द्वारा जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान उद्यान प्रसार अधिकारी दलीप शर्मा और धनीराम राम शर्मा ने लोगों को उद्यान विभाग की योजनाओं और स्कीमों के बारे में जागरूक किया।इस शिविर में उपप्रधान दाड़लाघाट हेमराज ठाकुर, वार्ड मेंम्बर गवाह नीमचंद शर्मा, विनोद कुमार, जितेंद्र कुमार, योगेश सहित गांव गवाह की महिलाओं ने भाग लिया।

















