#solan आगामी दो महीनों में हो सकता है चंबाघाट में प्रस्तावित भूमि पर अस्पताल भवन बनाने के लिए शिलान्यास, महत्वपूर्ण बैठक में मिले संकेत

Others Solan
DNN सोलन ब्यूरो 
19 फरवरी। सोलन के चम्बाघाट में प्रस्तावित अस्पताल की नई बिल्डिंग बनाने के लिए आगामी दो महीनों में शिलान्यास हो सकता है। यह संकेत गुरुवार अस्पताल प्रशासन की विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ हुई बैठक में मिले है। कोरोना वायरस के बाद हुई यह बैठक काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही थी। गुरुवार को इस बैठक में लोक निर्माण विभाग के उच्चाधिकारी भी मौजूद थे। ऑनलाइन माध्यम से हुई इस बैठक में आगामी कार्यों को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई है और लोक निर्माण विभाग के आर्टिटेक्टों से आगामी 15 से 20 दिनों के भीतर भवन के नक्शे व अन्य डिजाइन पूरा करने व इस कार्य में आड़े आ रही आपत्तियों को समयानुसार निपटाने के लिए कहा गया है। इसी के साथ बैठक में समय सीमा को भी निर्धारित किया गया है, ताकि प्रस्तावित अस्पताल की बिल्डिंग का निर्माण जल्द शुरू हो सके।बता दें कि कोरोनाकाल के दौरान लंबित पड़े चम्बाघाट में प्रस्तावित अस्पताल की बिल्डिंग बनाने की कवायद में अब फिर तेजी लाई जा रही है। इसको लेकर बैठक आयोजित की गई है। हालांकि, अभी तक कंटूअर प्लान के बाद यहां पर भवन के नक्शे आदि तैयार हो रहे है। इसके लिए लोक निर्माण विभाग के आर्टिटेक्ट इस पर कार्य  कर रहे है।
कोरोना काल में लगी थी ब्रेक
कोरोनाकाल के दौरान अन्य कार्यों की तरह चंबाघाट में बनने वाली अस्पताल बिल्डिंग कार्य में भी बाधा उत्पन्न हुई थी और आगामी कार्यों में ब्रेक लग गई थी, लेकिन अब फिर इस कवायद में तेजी लाने के लिए अस्पताल प्रशासन कार्य करने लगा है। इसी के चलते गुरुवार को बनाई गई टीम की बैठक उच्चाधिकारियों से होनी हैं।
यह सुविधाएं है प्रस्तावित
गौरतलब हो कि कथेड़ बाइपास पर अस्पताल की बिल्डिंग बनाने को लेकर लगभग सत्तर बीघा जमीन स्वास्थ्य विभाग के नाम हुई थी। यहां पर 200 बेड की सुविधा के साथ-साथ 50 बेड एमसीएच व 50 बेड ट्रामा सेंटर की सुविधा भी लोगों को मिलनई थी। इसी के साथ अस्पताल में लोगों को अपने वाहनों को खड़े करने के लिए भी पार्किंग बानी जानी थी। यह निर्णय गठित कमेटी द्वारा बैठक में लिया था। गठित कमेटी ने यह भी तय किया है कि अस्पताल का भवन भूकंप रोधी व स्पेशल केटेगिरी फ्रेंडली भी होगा। अस्पताल को बनाने के लिए कथेड़ में भूमि का चयन किया था। प्रदेश सरकार ने शहर के बाहर बाइपास पर चयनित भूमि की स्वीकृति दी थी। राजस्व विभाग ने इस भूमि का हस्तांतरण स्वास्थ्य विभाग के नाम कर दिया है। यह भूमि कथेड़ में एचआरटीसी वर्क शॉप के समीप है जिसका खसरा नम्बर 807/3 और 854/3/2 है। अस्पताल निर्माण के लिए कुल 59 हजार 814 स्क्वेयर मीटर जमीन है इस भूमि पर लोगों को कोई भी परेशानी न हो इसके लिए जिला स्वास्थ्य विभाग ने हर प्रकार की तैयारी पूरी कर ली थी लेकिन कोरोना काल के दौरान इस कार्य में तलवार लटक गई  थी।
जल्द होगा आगामी कार्य पूरा: डा. गुप्ता 
चम्बाघाट में प्रस्तावित अस्पताल की बिल्डिंग बनाने के लिए उच्चाधिकारियों के साथ बैठक की गई है।  इस बैठक में  चर्चा की गई है कि भवन बनाने के लिए नक्शों को जल्द तैयार कर और आगामी कार्य पूरा जाए ताकि आपत्तिओं को जल्द सुलझाकर बिल्डिंग बनाने के लिए शिलान्यास हो सके।
-डा. एनके गुप्ता
चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन।

News Archives

Latest News