DNN सोलन ब्यूरो
02 मार्च। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में अब लोगों को पार्किंग की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा। अस्पताल प्रशासन द्वारा आगामी दिनों में पार्किंग की सुविधा देने जा रहा है। इसी के साथ अस्पताल के पास बनी एक अन्य पार्किंग में भी अस्पताल आए लोगों के वाहन पार्क हो सकेंगे। अस्पताल प्रशासन की ओर इस कार्य को करने के लिए नगर निगम को कहा गया है और अस्पताल के मुख्य द्वार के सामने खाली पड़ी जगह पर डंगा लगवाकर व जगह को समतल कर पार्किंग बनाने का आग्रह किया गया है।
अस्पताल आए लोगों को झेलनी पड़ती है परेशानी
बता दें कि क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में पार्किंग की सुविधा न मिलने से लोगों को खासी परेशानी झेलनी पड़ती थी। आमतौर पर देखा जाता था कि अस्पताल में आए लोगों को मजबूरन सड़क पर वाहन पार्क करने पड़ते थी। इस समस्या को देखते हुए अस्पताल प्रशासन एक ओर पार्किंग बनाने की योजना बना रहा है। 

अस्पताल में नहीं मिलती है पार्किंग की सुविधा
उधर, क्षेत्रीय अस्पताल में चिकित्सकों व स्टाफ के लिए तो पार्किंग बनी है, लेकिन अस्पताल में आने वाले मरीजों व अन्य वाहनों को कुछ समय के लिए पार्क करने के लिए यहां पर कोई स्थान नहीं है। इमरजैंसी के गेट के आसपास यदि किसी मरीज का वाहन थोड़ी देर खड़ा रहता है तो इससे जाम लगना शुरु हो जाता है और इन वाहनों का चालान भी कट जाता है। अस्पताल की पार्किंग में भी स्टाफ व चिकित्सकों के अलावा किसी बाहरी व्यक्ति के वाहनों को प्रवेश नहीं मिलता। 

हटवाई गई थी रेहड़ियां
स्वास्थ्य विभाग भी लोगों की इस परेशानी को देखते हुए कुछ नहीं कर पा रहा था, लेकिन अब अस्पताल प्रशासन ने यहां खाली पड़ी थोड़ी सी जगह का सदुपयोग कर इसे पार्किंग बनाने का निर्णय लिया है। यहां अस्पताल मेन गेट के सामने जहां कुछ समय पहले रेहडिय़ां लगाई जाती थी व अस्पताल प्रशासन ने यहां फैल रही गंदगी के कारण इन रेहडिय़ों को हटवा दिया था। अब इस स्थान पर नीचे से डंगा लगाकर इस स्थल को समतल किया जाएगा। इसके बाद यहां पर पार्किंग स्थल बनाया जाएगा, जिससे बाहर से मरीजों को लेकर आ रहे वाहन कुछ देर के लिए यहां खड़े हो सकें।

जल्द मिलेगी पार्किंग
अस्पताल के मुख्य गेट के सामने खाली पड़ी थोड़ी सी जगह को डिवेल्प किया जाएगा व इसे पार्किंग स्थल में तब्दील किया जाएगा। इसके लिए रोगी कल्याण समिति की बैठक में भी चर्चा कर प्रस्ताव पारित किया गया। जल्द ही यहां पर एक पार्किंग लोगों को मिलेगी।
अस्पताल के मुख्य गेट के सामने खाली पड़ी थोड़ी सी जगह को डिवेल्प किया जाएगा व इसे पार्किंग स्थल में तब्दील किया जाएगा। इसके लिए रोगी कल्याण समिति की बैठक में भी चर्चा कर प्रस्ताव पारित किया गया। जल्द ही यहां पर एक पार्किंग लोगों को मिलेगी।
-डा. अशोक हांडा
अतिरिक्त चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन।
















