DNN सोलन, 2 मार्च : सोलन की सपरून पुलिस ने गश्त के दौरान एक व्यक्ति को हैरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस ने 5 ग्राम हैरोइन बरामद की है। एसपी गौरव सिंह ने बताया कि सपरून पुलिस की टीम को गुप्त सूचना के आधार पर यह गिरफ्तारी की। उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि सचिन ठाकुर नामक युवक सोलन शहर में चिट्टा बेचने की फिराक में है। इस सूचना पर पुलिस ने सचिन ठाकुर निवासी शिल्ली उम्र 30 वर्ष को करीब 5 ग्राम हैरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।















