#Solan# हटा दिया होम क्वारंटीन का बोर्ड हुई FIR

Crime Solan

DNN सोलन
प्रशासन द्वारा होम क्वारंटीन किए गए एक व्यक्ति द्वारा उसके घर के बाहर लगाया गया होम क्वारंटीन का बोर्ड हटाना और कमरे में ताला लगाकर कार लेकर घूमना महंगा पड़ा। पुलिस ने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने शूलिनी नगर में किराए के कमरे में रहने वाले चन्द्रमोहन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एएसपी शिव कुमार शर्मा ने बताया कि इस व्यक्ति को होम क्वारंटीन किया गया था। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि यह व्यक्ति अपनी कार लेकर घूम रहा है। जिस पर पुलिस मामले की जांच करने के लिए उसके किराए के कमरे पर पहुंची और पाया कि इस व्यक्ति ने घर के बाहर प्रशासन द्वारा लगाया गया बोर्ड हटा दिया है और स्वयं कमरे में ताला लगाकर कमरे से चला गया है। इस पर पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है।

News Archives

Latest News