SOLAN स्कूल में हुए उपलब्धियां हासिल करने वाले छात्र सम्मानित

Education Solan

DNN सोलन (श्वेता)

विश्वास पब्लिक स्कूल में शनिवार को स्कॉलर डे का आयोजन किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम में बच्चों के अभिभावकों ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की कार्यक्रम का आयोजन स्कूल प्रांगण में किया गया। इस समारोह में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया बच्चों ने नृत्य प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने नाटी व राजस्थानी नृत्य सहित अन्य नृत्य करके अपनी प्रतिभा को

उजागर किया कार्यक्रम के अंत में बच्चों को उनकी वर्ष भर की उपलब्धियों के लिए सम्मानित भी किया गया। परीधि, अधिश, ध्रुव, अधिश वैदिक, सुबोध, अनन्या, विराज, कार्तिक, प्रत्यूषा, अक्षदा, एवरिल, नियति, अशिक्षित, हर्षित, अनिरुद्ध, तनिष्का, कुनाल, दीक्षा, अदिति, सात्विक, अनंत व आशा आदि को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।  खेलकूद आदि प्रतियोगिता के विभिन्न प्रयोगों को भी पुरस्कृत किया गया। स्कूल की प्रधानाचार्या  नितिका दत्ता ने समस्त स्टाफ व अभिभावकों को बधाई दी व अध्यापिका को उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित किया। अंत में बच्चों को रिफ्रेशमेंट जूस व बिस्किट आदि वितरित किए गए।

News Archives

Latest News