DNN सोलन
सोलन से इलाज के लिए आईजीएमसी शिमला (Igmc Shimla) जाने वाले लोगों के लिए अब एक राहत की खबर है। सोलन से अब आईजीएमसी के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस हर रोज चलेगी। मंगलवार से इस बस को हरी झंडी दिखाकर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ राजीव सैजल रवाना करेंगे। सुबह 7:20 पर यह बस शिमला के लिए चलेगी और शाम को आईजीएमसी से सोलन लौटेगी। ऐसे में इस बस के चलने से उन लोगों को लाभ मिलेगा। जो इलाज के लिए आईजीएमसी शिमला जाते हैं साथ ही वहां नौकरी करने वाले कर्मचारियों को भी इसका फायदा मिलेगा । भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य डॉ राजेश कश्यप (Rajesh Kashyap) ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वह पिछले करीब 1 वर्ष से इस प्रयास में लगे थे कि सोलन के लोगों के लिए आईजीएमसी जाने के लिए सीधी बस सुविधा उपलब्ध हो सके। ताकि सोलन से आईजीएमसी इलाज के लिए जाने वाले लोगों को परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि परिवहन मंत्री से बातचीत के बाद इस रूट को स्वीकृति मिल गई है और 24 अगस्त से सोलन के पुराने बस अड्डे से आईजीएमसी शिमला के लिए एचआरटीसी की बस चलना शुरू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ राजीव सैजल इस बस को दिखाकर रवाना करेंगे।















