SOLAN शहर में विभिन्न स्थानों में AUTO रिक्शा किराए तय पढि़ए क्या है किराया

Others Solan
DNN सोलन
जिला दंडाधिकारी सोलन केसी चमन ने सोलन में विभिन्न रूटों पर चल रहे आॅटो रिक्शा के किराये बढ़ाए जाने संबंधी आदेश जारी किए गए हैं। यह आदेश आॅटो आॅपरेटर्ज एसोसिएशन की सहमती से उपमंडलधिकारी , सोलन व क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सोलन द्वारा प्रस्तावित सोलन शहर में दिए गये रूटों पर प्रति यात्री किराया तथा पूरे आॅटों के किराये की दरें निर्धारित की हैं।
आदेशों के अनुसार आॅटो रिक्शा चालक को लिखित शर्तो के अतिरिक्त आम जनता/यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुये प्रत्येक आॅटो रिक्शा आॅपरेटर को आॅटो में किराया चार्ट सदैव लगाना अनिवार्य होगा।
आदेश के अनुसार पुराना बस अड्डा से चंबाघाट तक प्रति यात्री किराया 10 रुपये (पूरे आॅटो का किराया 30 रुपये), पुराना बस अड्डा से कोटलानाला तक 14 रुपये (पूरे आॅटो का किराया 42 रुपये), पुराना बस अड्डा से दोहरी दीवार नजदीक आबकारी एवं कराधान कार्यालय तक 10 रुपये (पूरे आॅटो का किराया 30 रुपये), पुराना उपायुक्त कार्यालय चैक से सपरून चैक /दोहरी दीवार नजदीक आबकारी एवं कराधान कार्यालय 7 रुपये (पूरे आॅटो का किराया 21 रुपये), कोटनाला से पुराना उपायुक्त कार्यालय चैक तक 7 रुपये (पूरे आॅटो का किराया 21 रुपये), पुराना उपायुक्त कार्यालय चैक से क्षेत्रीय अस्पताल सोलन तक 14 रूपये (पूरे आॅटो का किराया 21 रुपये), पुराना बस अड्डा से क्षेत्रीय अस्पताल सोलन तक 20 रुपये (पूरे आॅटो का किराया 60 रुपये), सपरून से क्षेत्रीय अस्पताल सोलन तक 20 रुपये (पूरे आॅटो का किराया 60 रुपये), पुराना बस अड्डा से शामती तक 20 रुपये (पूरे आॅटो का किराया 70 रुपये), सपरून से शामती तक 20 रुपये (पूरे आॅटो का किराया 60 रुपये), पुराना डीसी चैक से शामती  तक 14 रुपये (पूरे आॅटो का किराया 42 रुपये), पुराना डी.सी.चैक से न्यू  बस स्टैंड सोलन तक 20 रुपये (पूरे आॅटो का किराया 60 रुपये) आॅटो रिक्शा किराया निर्धारित किया गया है।
इसी प्रकार बाईपास सोलन से न्यू बस स्टैंड सोलन तक 10 रुपये (पूरे आॅटो का किराया 30 रुपये), चंबाघाट से न्यू बस स्टैंड सोलन तक 20 रुपये (पूरे आॅटो का किराया 60 रुपये), दोहरी दीवार से रबौन तक 10रुपये (पूरे आॅटो का किराया 30 रुपये), दोहरी दीवार से आंजी तक 10 रुपये (पूरे आॅटो का किराया 30 रुपये), दोहरी दीवार से आंजी डी.पी.एस स्कूल तक 15 रुपये (पूरे आॅटो का किराया 45 रुपये), पुराना  बस अड्डा से उपायुक्त  कार्यालय सोलन तक 7 रुपये (पूरे आॅटो का किराया 21 रुपये) किराया निर्धारित किया गया है।
आदेश में कहा गया है कि उपरोक्त स्थानांे के बीच वापसी के किराये भी समान होंगे। आटो रिक्शा सबलेटिंग पर नहीं चलाया जायेगा। आॅटो रिक्शा में परिवहन विभाग द्वारा जारी लाईसैंस के अनुरूप अधिकतम सवारियां बैठाई जा सकेंगी। किन्हीं भी दो स्टेशनों के बीच का न्यूनतम किराया 7 रूपये होगा। आॅटो रिक्शा के चलने के प्रारम्भ बिन्दु से अन्त बिन्दु तक का किराया उपरोक्त आदेशानुसार होगा। ये दरें अधिसूचना जारी होने की तिथि से दो वर्ष के लिए मान्य होगी। जुलाई 2021 में किराये का पुर्नमुल्यांकन किया जायेगा।

News Archives

Latest News