Solan मोटर साइकिल की टक्कर से एक की मौत

Crime Solan

DNN सोलन, 5 सिंतबर

सोलन के सलोगड़ा में सड़क क्रास कर रहे एक व्यक्ति को मोटरसाइकिल की टक्कर लग जाने के कारण उसकी मौत हो गई। घटना को लेकर पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी वीरेंद्र शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने जानकारी दी कि दो लोग मोटरसाइकिल पर सवार होकर सोलन से शिमला की ओर जा रहे थे। इसी दौरान स लोड़ा से थोड़ी सी ही दूरी पर सड़क पार रहे एक व्यक्ति मनीराम निवासी सलो गड़ा उम्र 62 वर्ष को उनकी मोटर साइकिल से टक्कर लग गई। जिसके कारण मनीराम को चोटे आई और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर उपचार के दौरान मनीराम की मौत हो गई। पुलिस ने घटना को लेकर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

News Archives

Latest News