Solan में 28 अगस्त को Fit India Freedom Run

Others Solan

DNN सोलन
केन्द्रीय युवा सेवाएं एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में नेहरू युवा केन्द्र सोलन द्वारा 28 अगस्त, 2021 को ऐतिहासिक ठोडो मैदान में ‘फिट इंडिया फ्रीडम रन’ ( Fit India Freedom Run) का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी नेहरू युवा केन्द्र सोलन की उप निदेशक ईरा प्रभात ने आज यहां दी।
ईरा प्रभात ने कहा कि भारत की स्वतन्त्रता की 75वीं वर्षगांठ के दृष्टिगत इस दौड़ का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह दौड़ पूरे देश में 02 अक्तूबर 2021 तक आयोजित की जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि ‘फिट इंडिया फ्रीडम रन’ का 28 अगस्त, 2021 को प्रातः 8.30 बजे से ऐतिहासक ठोडो मैदान से आयोजित की जाएगी।

News Archives

Latest News