SOLAN में सोमवार से शुरू होगा कुत्तों के बंध्यीकरण का कार्य

Himachal News Others Solan

DNN सोलन

शहर में पिछले कुछ समय में लगातार बढ़ रही आवारा कुत्तों की आबादी को नियंत्रित करने के लिए नगर निगम सोलन व पशुपालन विभाग सोमवार से कुत्तों के बंध्यीकरण (ऑपेरशन) करने का कार्य करेगा। सोमवार से सोलन में कुत्तों के ऑपरेशन करने के लिए 3 दिवसीय अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत शहर में आवारा कुत्तों को पकड़कर जवाहर पार्क लाया जाएगा। यहां पर पशुपालन विभाग के चिकित्सक उनका ऑपरेशन करेंगे। जिसके एक-दो दिन बाद देखरेख करके उन्हें वापस उन्हीं स्थानों पर छोड़ दिया जाएगा जहां से इन्हें लाया गया होगा। इसको लेकर पशुपालन विभाग नगर निगम सोलन सोलन में जानवरों के लिए काम करने वाली एनजीओ ने तैयारी शुरू कर दी है।

शुक्रवार को जवाहर पार्क सोलन में कैंप लगाने को लेकर विभागों की संयुक्त टीम ने मौके का दौरा किया। सोमवार से शहर में यह अभियान चलाएं जाने की तैयारी पूरी हो गई है। नगर निगम सोलन के कमिश्नर एल आर वर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए जानकारी दी कि हर वर्ष नगर निगम क्षेत्र में कुत्तों की आबादी को नियंत्रित करने के लिए एबीसी कैंप का आयोजन करता है। इस कैंप में नगर निगम सोलन, पशुपालन विभाग व कुछ स्थानीय एनजीओ सहयोग करती हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार से तीन दिवसीय कैंप की शुरुआत की जा रही है। इसमें शहर के विभिन्न हिस्सों से कुत्तों को पकड़कर उनका ऑपरेशन करवाया जाएगा। पशुपालन विभाग के डॉक्टर यह कार्य करेंगे और इसके बाद कुत्तों को दोबारा उन्हीं स्थानों पर छोड़ा जाएगा। जहां से इन्हें लाया गया है। उन्होंने कहा कि सोलन की कुछ एनजीओ भी इस कार्य में मदद करेगी। उन्होंने कहा कि नगर निगम सोलन कुत्तों की आबादी को नियंत्रित करने के लिए समय-समय पर इस प्रकार की मुहिम चलाती रहेगी।

News Archives

Latest News