Solan में वीरवार को 5 लोगों की कोरोना से मौत

Others Solan

DNN सोलन

जिला में कोरोना कर्फ्यू लगने के बावजूद में कोरोना के नए मामले कम नहीं हो रहे है।  जिला में वीरवार को 5 लोगों की कोरोना से मौत हो गई। दूसरी ओर 452 नए मामले सामने आए है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. मुक्त रस्तोगी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इनमें 38 वर्षीय महिला निवासी कुनिहार, 65 वर्षीय पुरुष निवासी सोलन, 57 वर्षीय पुरुष निवासी कंडाघाट, 70 वर्षीय पुरुष निवासी रामशहऱ व 40 वर्षीय पुरुष निवासी नालागढ़ की मौत हुई है। यह सभी लोग कोरोना पाजिटिव थे और इनका इलाज चला हुआ था। इसी दौरान इनकी मौत हो गई। इसके अलावा जिला में 452 नए कोरोना पाजिटिव मामले सामने आए है। इनमें सोलन के 63, बद्दी के 42, नालगढ़ के 87, एमएमयू के 5, अर्की के 73, कंडाघाट के 28, परवाणू के 36, धर्मपुर के 76, चंडी के 40 व अन्य 9 मामले है।

News Archives

Latest News