SOLAN में बैंक खाते से करीब 2 लाख रुपए निकले FIR

Crime Himachal News Solan

DNN सोलन

शहर के एक व्यक्ति के बैंक खाते से करीब 2 लाख रुपए किसी अनाधिकृत व्यक्ति द्वारा निकालने की शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है। मामला 26 सितंबर 2020 का है, लेकिन इस मामले में शिकायतकर्ता द्वारा बैंक की हेल्पलाइन पर भी शिकायत दर्ज करवाई गई थी, लेकिन इस शिकायत पर बैंक द्वारा भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिसके बाद अब पुलिन ने मामला दर्ज किया है।

एएसपी अशोक वर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए जानकारी दी कि कृष्ण शर्मा निवासी न्यू कथेड़ चंबाघाट ने सोलन पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि यह पंजाब नेशनल बैंक का खाता धारक है । दिनांक 26-09-2020 को इसके खाता से किसी अनाधिकृत व्यक्ति द्वारा कुल दो लाख रुपए द्वारा निकाल दिए गए। इस सन्दर्भ में इसने बैंक की हेल्पलाईन पर अपनी शिकायत दर्ज करवाई, परन्तु आज तक बैंक द्वारा इसकी शिकायत पर कोई कार्यवाही की तथा न ही इसके आर्थिक नुकसान की कोई राहत प्रदान की गई । जिस पर पुलिस ने अब शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया है।

News Archives

Latest News