DNN सोलन
19 वर्षीय नवविवाहिता ने अपने कमरे में फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक महिला की पहचान प्रीति 19 वर्ष के तौर पर हुई है। इसका विवाह 3 महीने पहले ही हुआ था। इसका पति बीमार था और यह आज ही अपनी बहन के साथ अपने शामती के नजदीक किराए के कमरे में आई थी। सुबह के समय यह अपने कमरे में चली गई और अंदर से कुंडी लगा दी। बहन ने सोचा की प्रीति सो गई है, लेकिन जब काफी देर तक उसने दरवाजा नहीं खोला तो उसने उसे आवाज दी, पर उसने जवाब नहीं दिया। इसके बाद आसपास के लोगों की सहायता से दरवाजा खोला और पाया कि प्रीति ने फंदा लगाया हुआ है। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। एएसपी शिव कुमार शर्मा ने कहा कि पुलिस मृतक की बहन के ब्यान दर्ज कर रही है। मामले की जांच चल रही है।















