DNN सोलन
प्रदेश विद्युत बोर्ड लिमिटिड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार फोरलेन कार्य के दृष्टिगत 07 व 08 मार्च, 2019 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह निर्णय राष्ट्रीय राजमार्ग पर चल रहे लिया गया है। यह जानकारी बोर्ड के एक प्रवक्ता ने दी।
उन्होंने कहा कि इसके दृष्टिगत ब्रुरी, जराई, कोठों, पड़ग और आस-पास के क्षेत्रों में 07 व 08 मार्च, 2019 को प्रातः 10.00 बजे से सांय 5.00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने इस दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।















