SOLAN में दुकानदार के खिलाफ FIR

Crime Solan

DNN सोलन
सोलन पुलिस ने धारा 144 का उल्लंघन करने पर एक हैयर डै्रसर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शहर के कोटलानाला क्षेत्र में दुकान चलाने वाले फैजान हैयर ड्रैसर के खिलाफ यह मामला दर्ज किया गया है। एएसपी शिव कुमार शर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने गश्त के दौरान पाया कि नाई की दुकान खुली है। अंदर जाकर पुलिस ने देखा कि अन्दर एक व्यक्ति बैठा था। पूछने पर उसने अपना पहचान मोहम्मद सादिक बताया। पुलिस ने पाया कि कोरोना वायरस को देखते हुए डी.सी. सोलन ने हैयर स्लून, बारबर, ब्यूटी पार्लर व मॉल को अगले आदेश तक बन्द करने के आदेश जारी किए थे, लेकिन यह दुकान खुली पाई। जिस पर पुलिस ने उसके खिलाफ आई.पी.सी. की धारा 269, 188 व धारा 51 आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 में पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही की जा रही है।

News Archives

Latest News