DNN सोलन
सोलन पुलिस द्वारा चिट्टे के खिलाफ छेड़े गए अभियान को चौथे दिन भी कामयाबी मिली। पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को चिट्टे के साथ गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की हैं। आरोपी संतोष निवासी चौपाल उम्र 21 वर्ष से पुलिस ने 18. 82 ग्राम (हैरोइन) चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। एएसपी शिवकुमार शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा आगामी जांच चल रही है।















