SOLAN में अब चिट्टे के साथ पकड़ा गया मकैनिक

Crime Solan

DNN सोलन
सोलन पुलिस की हैरोइन के खिलाफ जंग जारी है। इसी कड़ी में रविवार को पुलिस ने रबौण आंजी में चिट्टे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। एएसपी शिव कुमार शर्मा ने बताया कि युवक की पहचान संजीव के तौर पर हुई है। यह युवक मकैनिक है। उन्होंने कहा कि आरोपी से 1.80 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है। उसके खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई की जा रही है।

News Archives

Latest News