DNN सोलन
सोलन (solan) नगर निगम (Nagar Nigam Solan) को विभिन्न विकास कार्यों के लिए 8 करोड रुपए की राशि जारी कर दी है। प्रदेश सरकार ने यह राशि जारी की हैं । जिसके बाद आगामी समय में सोलन नगर निगम क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों में गति मिलने की संभावना तेज हो गई है।
सोलन नगर निगम बनने के बाद से सरकार बीच-बीच में सोलन में होने वाले विभिन्न विकास कार्यों के लिए बजट जारी कर रही है। इसी कड़ी में अब सरकार ने सोलन नगर निगम को 8 करोड रुपए की राशि जारी की है। आपको बता दें कि सोलन नगर निगम बनने के बाद से यहां पर कई ग्रामीण क्षेत्रों को शहर में मिलाया गया है। जहां पर विभिन्न प्रकार के विकास कार्य होने हैं। ऐसे कार्यों में गति लाने के लिए सरकार ने नगर निगम को करीब 8 करोड रुपए की राशि जारी की है। जिससे अब सड़कों, रास्तों, स्ट्रीट लाइटों को लगाने का कार्य सहित अन्य विकास कार्य तेजी से हो सकेंगे। शुरू से ही नगर निगम बनने के बाद यह उम्मीद की जा रही थी कि सरकार नगर निगम को अच्छा खासा बजट सोलन में विभिन्न विकास कार्य करने के लिए देगी।
सोलन शहर तेजी से बढ़ रहा है और यहां पर यातायात भी एक बड़ी समस्या बन गया है सड़कों पर बढ़ रही वाहनों की संख्या लोगों के लिए परेशानी बनती जा रही है ऐसे में सोलन के विभिन्न स्थानों पर फुटपाथ के निर्माण की मांग भी उठने लगी है ताकि इन लोग सुरक्षित होकर वहां पर पैदल इधर उधर आ जा सके क्योंकि सोलन में सड़क हादसों में भी इजाफा हो रहा है पैदल चलने वाले लोगों को वाहनों द्वारा टक्कर मारे जाने के मामले बीच-बीच में सामने आते रहते हैं ऐसे में आगामी समय में प्रदेश सरकार द्वारा मिलने वाले बजट को नगर निगम सोलन फुटपाथ ओं के निर्माण के लिए भी इस्तेमाल कर सकती है।
वहीं प्रदेश सरकार द्वारा सोलन नगर निगम को 8 करोड रुपए की राशि जारी करने पर भाजपा पार्षद शैलेंद्र गुप्ता ने प्रदेश सरकार व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि कुछ समय पहले पार्षदों ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ मुलाकात की थी और यहां पर सोलन को विकास कार्यों के लिए बजट देने का मामला उनके समक्ष उठाया था।
वहीं नगर निगम सोलन के कमिश्नर एल आर वर्मा ने जानकारी दी कि सरकार से 8 करोड रुपए की राशि सोलन नगर निगम को दी गई है जिसे विभिन्न विकास कार्यों में खर्च किया जाएगा।















