DNN सोलन (आदित्य सोफत)
सोलन पुलिस की एसआईयू टीम ने एक व्यक्ति को 3 किलो 30 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया हैं । पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है। जानकारी के अनुसार सोलन पुलिस की एसआईयू टीम ने गांधीग्राम के समीप स्कूटी पर जा रहे कृष्ण साही को रोक कर चैक किया इस दौरान आरोपी के पास से अफीम बरामद की। इसकी पुष्टि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगामी कार्रवाई की जा रही है। आरोपी स्कूटी पर सवार होकर जा रहा था कि पुलिस ने चैकिंग के लिए उसे रोका और चैकिंग के दौरान इस व्यक्ति से 3 किलो 30 ग्राम अफीम बरामद की है।

















