DNN सोलन
सोलन के माल रोड से श्रम विभाग व चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने 2 बच्चे को रेस्क्यू किया है । बताया जा रहा है कि सोलन के माल रोड स्थित एक हलवाई की दुकान में बच्चों से काम करवाया जा रहा था। सूचना मिलने के बाद टीम ने वीरवार को यह कार्रवाई की। टीम ने छापा मारकर दुकान में काम कर रहे बाल मजदूरों को रेस्क्यू किया। यही नहीं कुछ व्यापारियों ने टीम द्वारा की गई कार्रवाई का विरोध भी किया और जमकर हंगामा किया। टीम ने बच्चों को मजदूरी से छुड़वाकर मेडिकल के लिए भेज दिया है। मेडिकल की रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्यवाई अमल में लाई जाएगी।
जानकारी के अनुसार चाइल्ड लाइन संस्था को पिछले काफी समय से यहां बाल मजदूरों से कार्य करवाने की सूचनाएं मिल रही थी जिसके बाद वीरवार को यह कार्रवाई अमल में लाई गई। चाइल्ड लाइन संस्था की सोलन की कार्डिनेटर अनिता शर्मा ने बताया कि श्रम विभाग, बाल कल्याण समिति, पुलिस विभाग व चाइल्ड लाइन ने मिलकर यह कार्रवाई की है। यह बच्चे दुकान में बर्तन साफ करने के अलावा अन्य कार्य कर रहे थे। उन्होंने बताया कि बच्चों से कार्य करवाना कानूनी अपराध है और ऐसा करने पर सजा भी हो सकती है।
श्रम विभाग के श्रम निरीक्षक ललित मोहन ठाकुर ने बताया कि 2 बच्चों को रेस्क्यू किया गया है और मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद चालान पेश किया जाएगा।















