DNN सोलन (श्वेता भारद्वाज)
जिला में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रशासन लोगों से बार बार सोशल डिस्टेंसिंग रखने और सार्वजानिक स्थानों पर मास्क पहहने की अपील करता रहते है। कोविड नियमों की अवहेलना करने वालों लोगों पर सोलन पुलिस ने शिकंजा कसते हुए बिना मास्क के सार्वजानिक स्थानों में घूम रहे 43 लोगों के चालान कर मौके पर 21,500 रूपए जुर्माना वसूला है।
वहीं यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्यवाही करते हुए वीरवार को 196 चालान कर 44,100 रूपए जुर्माना वसूला। डीएसपी रमेश कुमार शर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए जानकारी दी कि इस दौरान बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने पर 09, डेंजर्स ड्राइविंग के 05, बिना हेलमेट के दोपहिया चलाने पर 31, बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाने पर 55, वाहन चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल करने पर 03, ओवर स्पीड के 27, अवैध पार्किंग के 29 और 37 अन्य चालान किए गए। उन्होंने बताया कि इसके अलावा सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वालो के कोटपा अधिनियाम के तहत 07 लोगों के चालान कर 600 रूपए जुर्माना वसूला है।
















