DNN धर्मपुर
जिला के जाबली से पार्क हुए बाइक चोरी होने के मामले सामने आए है। शिकायतें मिलने के बाद पुलिन ने मामले दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। एएसपी शिव कुमार शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच चल रही है। पुलिस में जाबली निवासी शुभम ने शिकायत दी है कि इसने अपना मोटर साइकिल जाबली की एक पार्किंग में पार्क किया था।
यहां से कोई अज्ञात व्यक्ति मोटर साइकिल चोरी करके ले गया। इसी प्रकार की शिकायत जाबली निवासी रोहित कुमार ने दर्ज करवाई है। शिकायत में कहा गया है कि इसने अपना मोटर साइकिल घर की छत पर पार्क किया था, जिसे कोई व्यक्ति चोरी करके ले गया। पुलिस ने शिकायतों पर मामले दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखकर चोरों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
















