SOLAN पार्किंग में खेल रहे थे जुआ पहुंच गई पुलिस 4 ARREST

Crime Solan

DNN सोलन
पुराने उपायुक्त कार्यालय के नजदीक राजस्थान पार्किंग से पुलिस ने जुआ खेलते कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ पुलिस ने गैंबलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार गश्त के दौरान पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि कुछ लोग पार्किंग में जुआ खेल रहे हैं। इस आधार पर पुलिस ने मौके पर छापा मारा और सोहन सिंह निवासी चौपाल ,अरुण कुमार निवासी पावटा साहिब, भीमसेन निवासी निवासी वार्ड नंबर 7 आदर्श नगर सोलन व अर्जुन निवास न्यू बस स्टैंड सोलन को मौके पर जुआ खेलते हुए पाया पुलिस ने इनके पास से 1200 रुपए भी बरामद किए हैं। सोलन जिला पुलिस के मीडिया प्रभारी व एएसपी सोलन शिव कुमार ने कहा कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

News Archives

Latest News