#solan परिवहन कार्य के लिए निविदाएं 09 सितम्बर तक आमन्त्रित

Himachal News Others Solan

DNN सोलन

26 अगस्त।  राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के सोलन जिला के अर्की, चम्बाघाट, कण्डाघाट व धर्मपुर स्थित थोक गोदामों से उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन कार्य के लिए निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। यह जानकारी जिला खाद्य नागरिक आपूर्ति नियंत्रक नरेन्द्र कुमार धीमान ने  दी।
उन्होंने कहा कि निविदाएं 09 सितम्बर, 2021 दोपहर 01.00 बजे तक आमन्त्रित की गई हैं। निविदाएं 09 सितम्बर 2021 को ही दोपहर 2.30 बजे उपायुक्त सोलन या उनके प्रतिनिधि के समक्ष खोली जाएंगी। उन्होंने कहा कि यह निविदाएं राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अर्की, चम्बाघाट, कण्डाघाट व धर्मपुर स्थित थोक गोदामों से उचित मूल्य की दुकानों तक लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली व राज्य विशेष अनुदानित योजना के अन्तर्गत आवंटित की जा रही आवश्यक वस्तुओं के परिवहन कार्य के लिए आमंत्रित की गई हैं।
नरेन्द्र कुमार धीमान ने कहा कि निविदा प्रपत्र 500 रुपए की राशि अदा कर जिला खाद्य नागरिक आपूर्ति नियंत्रक कार्यालय से सूचना जारी होने की तिथि से 08 सितम्बर, 2021 सांय 05.00 बजे तक प्राप्त किए जा सकते है। निविदादाता द्वारा फोटोस्टेट किया हुआ निविदा प्रपत्र मान्य नहीं होगा।
अधिक जानकारी के लिए कार्यालय दूरभाष संख्या 01792-224114 से संपर्क किया जा सकता है।

News Archives

Latest News