#solan नगर निगम के 17 वार्डों के लिए दूसरे दिन इन्होने किया नामांकन

Others Politics Solan

DNN सोलन ब्यूरो 

23 मार्च। नगर निगम सोलन के निर्वाचन के लिए नामांकन प्रक्रिया चली हुई है। नामांकन के दूसरे दिन नगर निगम के 17 वार्डों के लिए 20 प्रत्याशियों ने नामांकन दायर किए है। दूसरे दिन 20 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा है। वार्ड नम्बर 01 से 09 तक के लिए कुल 08 नामांकन प्रस्तुत किए गए। यह जानकारी सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी सोलन अजय यादव ने दी।

अजय यादव ने कहा कि नगर निगम सोलन के वार्ड नम्बर-01 देहूंघाट भूपेन्द्र सिंह ठाकुर सुपुत्र रतन सिंह ठाकुर, निवासी ठाकुर निवास, देहूंघाट, सपरून, सोलन ने नामांकन प्रस्तुत किया।  उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-02 रेलवे स्टेशन से आज सुषमा शर्मा, पत्नी दीपक शर्मा, निवासी राम बारी कोठी, वार्ड नम्बर-02 समीप आईटीआई सोलन ने नामांकन प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-04 चम्बाघाट सलोगड़ा से स्वाती, पत्नी कमल कुमार, निवासी मोहन मिकिन लिमिटिड, ब्रूरी, वार्ड नम्बर-04, सोलन ने नामांकन प्रस्तुत किया।  उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-06 जवाहर पार्क से आज शीतल गुप्ता पत्नी मनोज गुप्ता, निवासी कशिश टैक्नोलाॅजीज़, कीर्ति काॅम्पलैक्स, चैक बाजार सोलन ने नामांकन प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-07 ठोडो ग्राउन्ड से पूजा, पत्नी बाबू राम, निवासी बड़ा धोबी घाट, वार्ड नम्बर-7 तहसील व जिला सोलन तथा सोना नाहर, पत्नी बादल नाहर निवासी शीला निवास, कोटला नाला, वार्ड नम्बर-7 तहसील व जिला सोलन ने नामांकन प्रस्तुत किया।
अजय यादव ने कहा कि वार्ड नम्बर-08 शिल्ली रोड से पूनम, पत्नी कृष्ण लाल, निवासी ग्रोवर बैंगल स्टोर, चैक बाजार, वार्ड नम्बर-6 सोलन ने नामांकन प्रस्तुत किया। सहायक निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि वार्ड नम्बर-09 मधुबन काॅलोनी से शैलेन्द्र गुप्ता, सुपुत्र कस्तुरी लाल गुप्ता निवासी सुधा लाॅज, हाॅस्पिटल रोड, वार्ड नम्बर-9, सोलन ने नामांकन प्रस्तुत किया।

उधर, वार्ड नम्बर 10 से 17 तक के लिए कुल 12 नामांकन प्रस्तुत किए गए। यह जानकारी सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सोलन हर्ष अमरेन्द्र सिंह ने दी।  उन्होंने कहा कि नगर निगम सोलन के वार्ड नम्बर-11 डिग्री काॅलेज से मुकेश सुपुत्र स्वर्गीय चमन लाल, निवासी राजगढ़ रोड समीप हरि मंदिर, वार्ड नम्बर-7 सोलन तथा अभय शर्मा सुपुत्र अशोक शर्मा निवासी गांव डमरोग, समीप बीएल सेंट्रल पब्लिक स्कूल, वार्ड नम्बर-11 सोलन ने नामांकन प्रस्तुत किया।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-12 सनी साईड से आज अनु, पत्नी सुनील जग्गा, निवासी प्रकाश विला, सनी साईड, सोलन तथा मंजुला, पत्नी सुधीर ठाकुर निवासी स्वास्तिक विला, सनी साईड, सोलन एवं मधु पत्नी शमशेर सिंह निवासी बंसल काॅटेज, समीप अमित अपार्टमेंट सोलन ने नामांकन प्रस्तुत किया।  हर्ष अमरेन्द्र सिंह ने कहा कि वार्ड नम्बर-13 कलीन से मीरा आनन्द, पत्नी मस्त राम आनन्द, निवासी मकान नम्बर-140 वार्ड नम्बर-13 सोलन ने नामांकन प्रस्तुत किया।उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-15 तहसील पटरार से नेहा ठाकुर पत्नी दंवाशु रघुवंशी निवासी मकान नम्बर-4 वार्ड नम्बर-15 सोलन तथा संतोष ठाकुर पत्नी रमेश ठाकुर निवासी सांईटिस्ट काॅलोनी, खुंडी धार, सोलन एवं संतोष ठाकुर पत्नी रमेश ठाकुर निवासी सांईटिस्ट काॅलोनी, खुंडी धार, सोलन ने नामांकन प्रस्तुत किया।
सहायक निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि वार्ड नम्बर-16 रबौण आंजी से सीमा पत्नी अनिल कुमार निवासी रबौण, सोलन तथा अनीता पत्नी जगदीश चंद निवासी गांव रबौण समीप शिव मंदिर सोलन ने नामांकन प्रस्तुत किया। हर्ष अमरेन्द्र सिंह ने कहा कि वार्ड नम्बर-17 बसाल पट्टी कथेड़ से धर्मपाल ठाकुर, सुपुत्र जिंदु राम निवासी गांव बेर की सेर, सोलन ने नामांकन प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि नामांकन 24 मार्च, 2021 को भी नियमानुसार प्रस्तुत किए जा सकेंगे।

News Archives

Latest News