DNN सोलन
सोलन सदर पुलिस ने जुआ खेलते हुए 3 लोगों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। आरोपियों से ताश के पत्ते व 4000 रुपए भी बरामद हुए है। सोलन सदर थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने एक सूचना के आधार पर बाई पास कथेड़ में वर्षाशालिका के पीछे छापा मारा। एएसपी अशोक वर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि जहां पर पुलिस ने संजय कुमार, योगेश व विक्की को खुला खेलते हुए पाया। आरोपियों से पुलिस ने ताश के 52 पत्ते व 4000 रुपए की राशि बरामद की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।















