SOLAN जिला में 3,88,498 मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग

Himachal News Politics Solan

DNN सोलन

लोकसभा चुनाव के लिए 19 मई को होने वाले मतदान को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। जिला सोलन के सभी 557 पोलिंग बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सभी पोलिंग बूथों पर चुनाव पार्टियां भेज दी गई है। जिला सोलन के पांचों निर्वाचन क्षेत्रों में इस बार कुल 3,88,498 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन विनोद कुमार ने यहां आयोजित प्रेसवार्ता में दी है।
जिला निर्वाचन अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि मत दान की प्रक्रिया 19 मई की प्रात: सात बजे से शुरू होगी जोकि सांय छह बजे तक चलेगी। उन्होंने जिला सोलन के सभी मतदाताओं से आह्वान किया है कि वह 19 मई यानि कल रविवार को पोलिंग बूथ पर जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र की गरिमा को बढ़ाए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निष्पक्ष तथा पारदार्शी लोकसभा चुनाव के लिए मतदान करवाने के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। जिला के सभी पोलिंग बूथों के लिए चुनावी पार्टियों को रवाना कर दिया गया है।
आज शनिवार को चुनावी पार्टियां पोलिंग बूथों पर मतदान की उचित व्यवस्था करेंगी। विनोद कुमार ने बताया कि इस बार जिला सोलन में कुल 3,88,498 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें पुरूष मतदाता 2000197,महिला मतदाता 188290 है। जबकि थर्ड जेंडर से संबंधित 11 मतदाता इन चुनाव में अपने मत का प्रयोग करेंगे। अर्की निर्वाचन क्षेत्र में कुल 88533 मतदाता है। जिनमें पुरूष मतदाता 44790 तथा महिला मतदाता 43743 है। इसी तरह नालागढ़ निर्वाचन क्षेत्र में इन लोकसभा चुनाव में 85087 मतदाता अपने मत का प्रयोग कर सकेंगे। इसमें 43858 पुरूष तथा 41225 महिला मतदाता है। जबकि 4 मतदाता थर्ड जेंडर अपने मत का प्रयोग करेंगे।
इसी तरह दून निर्वाचन क्षेत्र में कुल मतदाताओं की सं या 64806 है। इसमें 33773 पुरूष तथा 31032 महिला मत दाता है। जबकि एक मतदाता थर्ड जेंडर है। इसी प्रकार सोलन निर्वाचन क्षेत्र में इन लोकसभा चुनाव में कुल 84287 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें 43707 पुरूष तथा 40574 महिला मतदाता शामिल है। इस निर्वाचन क्षेत्र में 6 थर्ड जेंडर भी अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसी तरह कसौली निर्वाचन क्षेत्र में 65785 मतदाता है। इनमें पुरूष 34069 तथा महिला मतदाता की सं या 31716 है।
जिला निर्वाचन अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि जिला सोलन में 20 मतदाता ऐसे हैं जोकि सौ साल से पार है। अर्की निर्वाचन क्षेत्र में 4, दून में 4,सोलन में 8 तथा कसौली निर्वाचन क्षेत्र में 4 मतदाता हैं। इन स ाी की उम्र सौ वर्ष से अधिक है। उन्होंने बताया कि जिला सोलन में शारीरिक रूप से अक्षम कुल मतदाता 3068 हैं। इसमें वह मतदाता शामिल हैं,जिन्हें आंखों से दिखाई नहीं देना तथा कानों से सुनाई न देना तथा शरीरिक रूप से कम विकसित होना शामिल है।
जिला निर्वाचन अधिकारी विनोद कुमार ने प्रेसवार्ता में बताया कि जिला सोलन में कुल 557 पोलिंग बूथ है। इसमें पांचों निर्वाचन क्षेत्रों में 64 पोलिंग बूथ अर्बन में हैं। जबकि रूरल पोलिंग बूथों की सं या 493 है। उन्होंने बताया कि कुष्ठ रोगियों के लिए चंबाघाट में अलग से पोलिंग बूथ स्थापित किया गया है। यहां कुल 9 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। जिला सोलन में 8 पोलिंग बूथ ऐसे हैं जोकि शैडों एरिया में हैं। यानि कि यहां इंटरनेट काम नहीं करता। उन्होंने बताया कि अर्की निर्वाचन क्षेत्र में 6 तथा कसौली निर्वाचन क्षेत्र में 2 शैडो एरिया हैं जोकि इंटरनेट की दुनिया से अलग है।
इसी तरह जिला में कुल 53 पोलिंग स्टेशन बेब कास्टिंग से लैस है। जबकि जिला में लोकसभा चुनाव के लिए कुल 34 मॉडल पोलिंग स्टेशन स्थापित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार पहली बार तथा सौ साल पार कर चुके मतदाताओं का पोलिंग बूथों पर भव्य स्वागत किया जाएगा। मतदान प्रक्रिया संपन्न होने के बाद सभी ईवीएम मशीनों को स्ट्रॉंग रूम में कड़ी सुरक्षा के बीच रखा जाएगा। शुक्रवार की सांय छह बजे चुनाव प्रचार संपन्न हो गया है। आगामी तीन दिनों तक जिला में ड्राई डे होगा। जिला निर्वाचन अधिकाीर ने बताया कि मतगणना वाले दिन 23 मई को भी ड्राई डे रहेगा।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक सोलन मधूसूदन शर्मा ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कहा कि लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत पुलिस प्रशासन की तरफ से हर पोलिंग स्टेशन पर सुरक्षा क कड़े इंतजाम किए गए हैं। अतिसंवेदनशील पोलिंग बूथों पर पैरामिल्ट्री जवानों के अलावा पुलिस व होमगार्ड के जवानों को तैनात किया गया है। इसी तरह संवेदनशील तथा साधारण पोलिंग बूथों पर भी पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा। उन्होंने कहा कि कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान की प्रक्रिया को संपन्न करवाया जाएगा।

News Archives

Latest News