DNN सोलन
जिला पुलिस ने अलग अलग मामलों में 2 लोगों को हैरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। सदर पुलिस ने सोलन के बाईपास पर पुलिस ने एक युवक को 3.31 ग्राम हैरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कोटखाई निवासी परीक्षित के तौर पर हुई है। जबकि परवाणू पुलिस ने ट्रक यूनियन के पास पैदल आ रहे एक युवक को शक के आधार पर रोका, क्योंकि वह पुलिस को देखकर घबरा गया और भागने की कोशिश करने लगा। काबू करने पर उसने पुलिस पार्टी के सामने ही अपने हाथ में पकड़ी दो पुडियां नीचे फैंक दी। नीचे फेंकी पुडियों को उठाकर पुलिस ने खोलकर चैक किया तो दोनों पुडियों के अंदर 6.98 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान पवन कुमार निवासी कुमारहट्टी के तौर पर हुई है। एएसपी शिव कुमार शर्मा ने कहा कि पुलिस ने दोनों मामलों में अलग अलग मामले दर्ज करके आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
