SOLAN छांग बेच रही थी महिला पुलिस ने किया गिरफ्तार

Crime Solan

DNN सोलन
सोलन पुलिस ने ब्रुरी के नजदीक एक महिला से छांग बरामद की है। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज करे कार्रवाई शुरू कर दी है। एएसपी शिव कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि इन दिनों ब्रुरी के नजदीक एक महिला छांग बेच रही है। इस आधार पर पुलिस ने ब्रुरी में विमला के किराए के कमरे में छापा मारा और वहां से 60 लीटर छांग बरामद की। यह महिला लोगों को अवैध रूप से छांग बेच रही थी। पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

News Archives