SOLAN चिट्टे साथ 2 गिरफ्तार

Crime Solan

DNN सोलन (झावेंद्र )

सोलन पुलिस ने एक नाके के दौरान दो युवकों को चिट्टे साथ गिरफ्तार किया है । दोनों युवक सोलन के ही रहने वाले हैं । इनके पास से 4.72 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है। एसपी सोलन मधुसूदन शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार देवठी रोड पर राणो के नजदीक पुलिस ने नाके के दौरान एक वाहन को रोककर चैक किया। चैकिंग के दौरान पुलिस ने युवकों से चिट्टा बरामद किया । पुलिस का नाका देखकर वाहन चला रहा युवक मौके से भाग गया लेकिन पुलिस ने उसका पीछा करके उसे कुछ ही दूरी दूरी पर दबोच लिया। पुलिस युवकों से पूछताछ कर रही है।

News Archives

Latest News