DNN सोलन
कहते हैं मारने वाले से बचाने वाला ज्यादा बड़ा होता है। यह बात सोलन में उस समय सही साबित हुई जब खाई में गिर रही एक कार अचानक से पेड़ पर लटक गई। घटना में अहम बात यह रही कि कार में सवार चालक बाल-बाल बच गया। उन्हें मामूली सी खरोच लगी। घटना की सूचना मिलने के बाद सोलन की सपरून चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार कार चालक बिल्कुल सुरक्षित है । यह कार देहरादून से सोलन और आ रही थी। चालक ने पुलिस को जानकारी दी की मोटरसाइकिल को बचाते हुए यह घटना घटी।















