Solan के शिल्ली स्थित एक कमरे में Police ने मारा छापा एक गिरफ्तार

Crime Solan

DNN सोलन

पुलिस ने एक युवक के कमरे से 17.20 ग्राम हैरोइन बरामद करने में कामयाबी हासिल की है। एक सूचना के आधार पर सोलन शहर पुलिस ने शिल्ली रोड स्थित शूलिनी माता मंदिर के नजदीक एक कमरे में छापा मारा। जहां पर पुलिस ने यह हेरोइन बरामद की। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पिछले कुछ दिनों से नशे की तस्करी करने वालों के खिलाफ मुहिम चलाए हुए हैं। इस मुहिम के तहत पुलिस को सूचना मिली कि सोलन के शिल्ली रोड स्थित एक कमरे में रह रहा युवक हैरोइन का कारोबार कर रहा है। इस आधार पर पुलिस ने उसके कमरे में छापा मारा तो वहां से 17.20 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी युवक जिसकी पहचान जावेद निवासी उत्तर प्रदेश के तौर पर हुई है के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

News Archives

Latest News