DNN सोलन
सोलन नगर परिषद के वार्ड 4 में हो रहे उपचुनावों में मुकाबला कड़ा होता जा रहा है। सोमवार को इस वार्ड के लिए 2 और महिलाओं ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। इसके बाद यहां पर प्रत्याशियों की संख्या 3 हो गई है। यह जानकारी आज यहां निर्वाचन अधिकारी एवं उपमंडलाधिकारी सोलन रोहित राठौर ने दी। उन्होंने कहा कि वार्ड संख्या-4 चंबाघाट-सलोगड़ा के लिए किरन पत्नी बाबू राम, निवासी मकान नंबर 86/2, वार्ड संख्या-4, ब्लॉक संख्या-7, बावरा, तहसील सोलन, तथा रेखा पत्नी पवन कुमार, निवासी गांव कथोग, डाकघर सलोगड़ा, तहसील व जिला सोलन, हिमाचल प्रदेश ने नामांकन प्रस्तुत किया। यदि इनमें से कोई भी महिला अपना नाम वापिस नहीं लेती है, तो इस वार्ड में त्रिकाणीय मुकाबला होना तय है।















