SOLAN के वार्ड नंबर 12 से प्रियंका अग्रवाल लड़ेंगी चुनाव

Politics Solan

DNN सोलन

भारतीय जनता पार्टी द्वारा सोलन नगर निगम को लेकर प्रत्याशियों की सूची जारी करने के बाद अब भाजपा का टिकट न पाने वालों ने बगावत करनी शुरू कर दी है। टिकट न मिलने के बाद समर्थकों के भारी दबाव के चलते सोलन के वार्ड नंबर 12 से प्रियंका अग्रवाल ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन पत्र मंगलवार को दाखिल करने की घोषणा कर दी है। प्रियंका अग्रवाल ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि भाजपा का टिकट न मिलने के बाद उनके समर्थक काफी निराश हो गए और उन्होंने अपने समर्थकों की भावनाओं को देखते हुए अब चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि वे निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर वार्ड नंबर 12 से चुनाव लड़ेंगी।

News Archives

Latest News