SOLAN के लोअर बाजार में धमाके से अफरा-तफरी बड़ा हादसा टला

Crime Solan

 

DNN सोलन
सोलन शहर के लोअर बाजार में एक साइकिल की दुकान में अचानक कंप्रेशर फट जाने के कारण जबरदस्त धमाका हुआ। जिसके कारण बाजार में अफरा-तफरी मच गई । गनीमत यह रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ ।हालांकि दुकान की दीवार इस धमाके से ढह गई । यह दुकान राजेंद्र शर्मा की है। उन्होंने बताया कि दुकान में कंप्रेशर मौजूद था जोकि अचानक से फट गया । धमाके के कारण दुकान की दीवार ढह गई । उन्होंने कहा कि इस घटना में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ है।

News Archives

Latest News