Solan के डा. पंकज को देश का सबसे बड़ा पुलिस बहादुरी पुरस्कार

Himachal News Others Solan

DNN सोलन

सोलन के कथेड़ में रहने वाले सीआरपीएफ की 137 बटालियन में असीस्टेंट कमांडेंट के पद पर तैनात डा. पंकज कुमार को पुलिस बहादुरी के सर्वश्रेष्ठ पदक गैलेंटरी (पीएमजी) से नवाजा गया है। पंकज मूल तौर पर हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर के रहने वाले है और वे पिछले लंबे समय से सोलन में रह रहे है। उनकी धर्मपत्नि डा. मनभाविनी इस समय डेंटल कॉलेज में प्राफैसर के पद पर कार्यरत हैं। पति को मेडल मिलने पर उन्होंने खुशी व्यक्ति की है। साथ ही देश में प्रदेश का नाम भी रोशन हुआ है। डा. पंकज ने 3 आतंकियों को मार गिराने में वर्ष 2020 में अहम भूमिका निभाई थी।

जानकारी के अनुसार 2020 में जम्मू के नगरोटा टोल प्लाजा पर ट्रक रुका था। मौके पर तैनात सीआरपीएफ टीम को ट्रक में कुछ संदिग्ध महसूस हुआ। जैसे ही सीआरपीएफ ने इसकी जांच करने की कोशिश की वैसे ही अंदर से फायरिंग शुरू हो गई। वेसै ही सीआपीएफ ने मोर्चा संभाल लिया और काउंटर फायरिंग शुरू की। मौके पर सीआरपीएफ की टीम का नेतृत्व करते हुए डॉ. पंकज कुमार नेकिया और इस दौरान जैश-ए-मोहम्मद के 3 आतंकवादियों को ढेर करने में कामयाबी हासिल की। ट्रक के अंदर से गोला बारूद भी बरामद हुआ था। पुलिस मैडल फॉर गैलेंटरी मैडल देश में पुलिस सेवा में बहादुरी का सर्वश्रेष्ठ पदक है।

 

News Archives

Latest News