SOLAN के इन मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने दी प्रदर्शन की चेतावनी सोलन

Politics Solan

DNN सोलन

सोलन नगर परिषद में भाजपा दो गुटों में बंटी होने के कारण शहर में विकास कार्य ठप है। ऐसे में सोलन शहर में चल रही विभिन्न समस्याओं का यदि 15 दिन के अंदर समाधान नहीं हुआ तो सोलन शहर कांग्रेस नगर परिषद का घेराव करेगी। यह चेतावनी सोलन शहर कांग्रेस के अध्यक्ष अंकुश सूद ने दी। उन्होंने कहा कि पूर्व सामाजिक न्याय एवम अधिकारिता मंत्री व वर्तमान में सोलन के विधायक कर्नल धनीराम शांति ने सोलन को पेयजल सप्लाई करने वाले टांको को ढकने के लिए 40 लाख रुपए नगर परिषद को दिए थे, लेकिन अभी तक कार्य शुरु नहीं हो पाया है। इसके अलावा सोलन को कूड़ेदान मुक्त शहर बनाकर घर घर से कूड़ा एकत्रित करने की स्कीम भी पूरी तरह से फ्लॉप साबित हो रही है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि नगर परिषद द्वारा शहर से कूड़ा दान हटाए जाने के बाद शहर में गंदगी और ज्यादा बढ़ गई है। इसके कारण जनता परेशान है। उन्होंने कहा कि डोर टू डोर कूड़ा उठाने वाले समय पर नहीं आते। ऐसी स्थिति में घर के आस-पास कूड़ा दान ना होने के कारण लोगों को हर कहीं घर का कूड़ा फैंकना पड़ रहा है। जिसके कारण शहर में गंदगी बढ़ रही है। यदि कूड़ेदान हो तो लोग अपने घर का कूड़ा उसने फैंक सकते हैं। उन्होंने वार्ड नंबर 10 की सड़क की खस्ता हालत पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि बरसात के दिनों में यह सड़क तलाब बनी हुई है और  नगर परिषद संबंध ने अभी तक कुछ नहीं कर पाई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 15 दिनों के अंदर इन समस्याओं के समाधान को लेकर नगर परिषद में कोई ठोस कदम नहीं उठाया तो कांग्रेस नगर परिषद कार्यालय पर प्रदर्शन करेगी और नगर परिषद का घेराव करेगी।

News Archives

Latest News