DNN सोलन
सोलन के सपरून क्षेत्र में एक व्यापारी की कार पर कुल्हाड़ी से हमला करने के आरोप में पुलिस ने 2 और लोगों को गिरफ्तार किया है। इनसे मामले को लेकर पूछताछ चल रही है।
एएसपी शिव कुमार शर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने इस मामले की जांच के बाद बुटा सिंह व सोहन लाल निवासी जींद हरियाणा को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि जांच में पाया गया है कि बुटा सिंह ने कार पर कुल्हाड़ी से वार किए थे, जबकि मामले में सोहन लाल भी संलिप्त था। इन दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनकी पूछताछ की जा रही है। गौर रहे कि कुछ दिनों पहले सोलन के सपरून में शहर के एक व्यापारी की कार पर एक अन्य कार में सवारों ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया था। घटना के समय कार में चालक व महिला सवार थी। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कार की तलाश करते हुए 2 लोगों को उसी दिन शाम के समय परवाणू में गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की थी।















