SOLAN की युवा लेखिका निकिता की नई किताब प्लीज बी माइन फॉरएवर की बाजार में डिमांड

Education Solan

DNN सोलन

सोलन की युवा लेखिका निकिता की नई किताब मार्केट में आ गई है। वी आर इंपरफेक्टली परफेक्ट की सफलता के बाद निकिता गुप्ता अपनी नई बुक प्लीज बी माइन फॉरएवर लिखी है। ये एक लव-सस्पेंस फिक्शन है, जिसे प्रतिष्ठित श्रष्टि पब्लिशर्स ने पब्लिश किया है। इस किताब को पाठकों का जमकर प्यार मिल रहा है और इस किताब के लिए निकिता एक बार भी चर्चा में है। 17 वर्षीय निकिता सोलन की रहने वाली है और इतनी कम आयु में ही अब उनकी गिनती देश के जाने-माने लेखकों में होने लगी है।
सोलन के सैंट लुक्स स्कूल से पास आउट निकिता ने 15 साल से भी कम की आयु में अपनी पहली किताब वीआर इंपरफेक्टली परफेक्ट लिखी थी, जो एक लव स्टोरी है। उनकी इस किताब को पाठकों ने जमकर पसंद किया और इस किताब की डिमांड अब भी बरकारार है। वी आर इंपरफेक्टली परफेक्ट में ऑनलाइन पाठकों की दिलचस्पी के चलते दुनिया भर में ऑनलाइन संचालित होने वाले वट पेड द्वारा भी निकिता को अमेजिंग अवार्ड से नवाजा गया। वट पेड पर निकिता दुनिया के टॉप लेखकों की सूची में शामिल है। अब निकिता अपनी नई किताब प्लीज बी माइन फॉरएवर के साथ सुर्खयि़ों में बनी हुई है। इस किताब को देश- विदेश में जमकर पसंद किया जा रहा है और इसकी खूब डिमांड है। निकिता गुप्ता का सम्बन्ध सोलन के प्रतिष्ठित भूषण परिवार से है। वे कुलभूषण गुप्ता की पौती है और उनके माता-पिता विनय गुप्ता व रूचि गुप्ता भूषण जेवेलर्स के संचालक है।

News Archives

Latest News