DNN सोलन
शिक्षक शिक्षिकाओं के राष्ट्रीय समूह शैक्षिक आगाज ,सामाजिक संस्था लिटिलहेल्प एवं रेडियो मेरी आवाज द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वृहद पौधारोपण का अभियान चलाया गया। जिसमें लगभग 1,13000 से अधिक पौधे रोपित किए गए। अभियान की अपार सफलता के उपरांत सम्मान समारोह में उन सभी प्रकृति प्रेमियों को पर्यावरण मित्र सम्मान से सम्मानित किया गया जिन्होंने न केवल स्वयं पौधारोपण किया अपितु औरों को भी पर्यावरण हितैषी बन पौधारोपण अभियान हेतु जागरूकता का कार्य भी किया। इसी अभियान में महत्वपूर्ण भागीदारी के लिए पायल तोमर (विज्ञानस्नातक) सुनीता कुमारी (प्रवक्ता रसायन विज्ञान) को भी “पर्यावरण मित्र सम्मान” से सम्मानित किया गया। समारोह में देश विदेश के ख्यातिप्राप्त हस्तियां उपस्थित थे । हास्य कवि पदम सुरेंद्र शर्मा, पर्यावरण विद्कैलाश रावत ,गायिका प्रभा जोशी उपस्थित थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता लोकसभा सचिवालय की डिप्टी सेक्रेटरी मृगांका अचल ने की और मुख्य अतिथि के रुप में बशीर अहमद राजदूत इंडोनेशिया ने मार्गदर्शन किया। शैक्षिक आगाज की संस्थापक स्मृति चौधरी, रेडियो मेरी आवाज की समृद्धि और सीईओ अमित चौधरी ने पर्यावरण मित्रो को कार्यक्रम की सफलता हेतु बधाई दी तथा भविष्य में भी पर्यावरण हितैषी बने रहने की प्रेरणा दी। समारोह का संचालन बहुत ही जोशीले तरीके से मीनल देओरा ने किया।















