SOLAN की अनिका शर्मा रही प्रथम

Education Others Solan

DNN सोलन

सोलन के डीएवी स्कूल की छात्रा अनिका शर्मा ने दसवीं की परीक्षा में 97.80 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। अनिका शर्मा ने कड़ी मेहनत के साथ पढ़ाई की और यह अंक लेने में कामयाबी हासिल की है। इससे क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है। अनिका के पिता नवीन शर्मा सोलन पुलिस में बतौर हैड कांस्टेबल तैनात है। अनिका ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता व अपने स्कूल के अध्यापकों को दिया है। उन्होंने बताया कि परीक्षा देने से पहले उन्होंने स्वयं ही अपने लिए एक टाइम टेबल तैयार किया और उसके अनुसार 7 से 8 घंटा लगातार पढ़ाई की जिसका नतीजा यह रहा कि अच्छे नंबर लेने में कामयाब हुई।

News Archives

Latest News