DNN सोलन
ओच्छघाट के नंदल मैदान में एक कौने में गाड़ी लगाकर चिट्टे का सेवन कर रहे युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने 0.91 ग्राम चिट्टा बरामद किया है।
एक पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस ने छापा मारकर युवकों को पकडऩे में कामयाबी हासिल की है। जिला पुलिस के मीडिया प्रभारी एवं एएसपी शिव कुमार शर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में करण देव निवासी बिलासपुर, निखिल निवासी सिरमौर, पुलकित निवासी सोलन, हन्नी कुमार निवासी अर्की के खिलाफ मामला दर्ज करके पुलिस ने सभी को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि गाड़ी की तलाशी लेने पर गाड़ी के अंदर डैश बोर्ड में एक लाइटर, एक सिरिंज, गोलनुमा 10 रुपए का नोट भी बरामद हुआ है। चिट्टे को लेकर आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।















