SOLAN एक लापरवाही पड़ी बच्चे पर भारी खेलते खेलते हुई मौत

Crime Solan

DNN सोलन
शहर के सन्नी साइड स्थित में रखी गई लोहे की रेलिंग ने एक 3 साल के बच्चे की जान ले ली। खेलते समय यह रेलिंग बच्चे पर गिर गई और उसकी दर्दनाक मौत हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार यह रेलिंग नगर परिषद द्वारा यहां पर रखी गई थी। जिसे हटाने के लिए कई बार नप के अधिकारियों को कहां भी गया, लेकिन उनकी लापरवाही के चलते यह बड़ा हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद सदर थाना प्रभारी धर्म सिंह नेगी अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए।
वहीं मौके पर पहुंचे सनी साइड के दुकानदार अनिरुद्ध सूद ने बताया कि यहां पर एक 3 साल का बच्चा खेल रहा था और खेलते खेलते अचानक उसके ऊपर एक लोहे की बड़ी रेलिंग गिर गई। जिसके कारण रेलिंग उसकी गर्दन पर पड़ी और काफी खून बहने लगा बच्चे और उसकी मां की रोने की आवाज सुनने के बाद यह दुकानदार अन्य दुकानदारों के साथ मिलकर बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचा, लेकिन यहां पर उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। दुकानदारों ने बताया कि यह रेलिंग नगर परिषद द्वारा यहां पर रखी गई थी और कई बार नगर परिषद से इस रैली को हटाने का आग्रह भी किया गया लेकिन बावजूद इसके नगर परिषद के अधिकारियों ने इस संबंध में कोई रुचि नहीं ली और आज बड़ी घटना घट गई।

News Archives

Latest News