SOLAN अस्पताल में प्राप्त डॉक्टर गुमराह कर रही है CONGRESS

Politics Solan

 

DNN सोलन
भारतीय जनता युवा मोर्चा सोलन ने कुछ दिनों पहले सोलन अस्पताल को लेकर की गई प्रदेश सरकार की घेराबंदी पार पलटवार किया है। युवा मोर्चा के अनुसार सोलन में डॉक्टरों के पूरी संख्या हैं और कांग्रेसी इस मुद्दे पर राजनीति कर रही है। युवा मोर्चा के प्रवक्ता सुनील कश्यप ने सोलन में पत्रकार वार्ता के दौरान यह दावा किया। उन्होंने कहा कि सोलन में स्वीकृत पदों की संख्या पूरी भरी हुई है। वर्तमान में अस्पताल में 21 डॉक्टर है और यहां पर किसी भी प्रकार की दिक्कत मरीजों को नहीं आने दी जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अस्पताल में डॉक्टरों की संख्या भी बढ़ाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि नगर निगम बनाने के लिए सांसद वीरेंद्र कश्यप के नेतृत्व में पूरे जोरों शोरों से कार्य हो रहा है और मुख्यमंत्री ने भी यह आश्वासन दिया है कि जल्दी सोलन को नगर निगम का दर्जा मिल जाएगा । उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस इन दोनों ही मामलों में राजनीति करके जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है।

News Archives

Latest News