DNN शिमला
हिमाचल प्रदेश में पुलिस कर्मचारियों के कपड़ों की गूंज सोशल मीडिया पर बार-बार सुनाई और दिखाई देने लगी है। हिमाचल प्रदेश पुलिस प्रमुख संजय कुंडू ने कुछ दिन पहले ही कुल्लू में हुए थप्पड़ कांड के बाद प्रदेश भर में पुलिस कर्मचारियों व अधिकारियों के लिए एडवाइजरी जारी करके ड्यूटी के दौरान संयम रखने की अपील की थी, लेकिन धरातल पर पुलिस के थप्पड़ बंद नहीं हुए हैं। कुल्लू में थप्पड़ की घटना सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अब शिमला के एक और थप्पड़ की वीडियो वायरल हो रही है। इसमें पुलिस कर्मचारी एक पर्यटक कार को रोकर कर किसी बात को लेकर बहस कर रहे है और इस दौरान पुलिस कर्मचारी एक युवक कोबार बार थपड़ मार रहा है। घटना वीरवार सुबह करीब 12 बजेकी बताई जा रही है। विक्टरी टनल पर यातायात पुलिसकर्मी व पर्यटकों का यह वीडियों वायरल हो रहा है। वीडियों के बाद सवाल उठने लगे और एसपी शिमला मोहित चावला ने थप्पड़ जड़ने वाले यातायात पुलिस कर्मी को लाइन हाजिर कर दिया है। माहित चावला ने इस घटना को दुखद बताया है। उन्होंने कहा कि डीएसपी यातायात को जांच कर दो दिन में रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिए गए हैं। डयूटी दे रहे पुलिस जवान के साथ इस तरह का व्यवहार नहीं किया जाना चाहिए।














